लगभग 6 महीने बाद आए 20 हजार से कम कोरोना दैनिक मामले, देखिए सभी राज्यों का हाल

लगभग 6 महीने बाद आए 20 हजार से कम कोरोना दैनिक मामले, देखिए सभी राज्यों का हाल

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 75,704,857 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,690,061 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 292518 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9636487 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 146111 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,075116 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- दुनियाभर में 7.5 करोड़ से ज्यादा कोरोना मामले, 16 लाख से ज्यादा मौतें, जानें भारत का आंकड़ा

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 19,556 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 301 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 30376 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 95.65 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.90 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है।पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है। 21 दिसंबर को 1,072,228 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 163,170,557 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में आज फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली है। करीब 6 महीने बाद कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या 20 हजार के नीचे दर्ज की गई है, जो कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे भारत के लिए अच्छी खबर है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 16 और रोगियों की कोरोना से मौत हो जाने के साथ ही इससे मरने वालों का आंकड़ा 8,212 पहुंच गया है। वहीं संक्रमण के 1,018 नये मामलों के साथ कुल रोगियों की संख्या 5,72,621 पहुंच गयी है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

3992

867867

7078

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

86

4740

62

अरुणाचल प्रदेश

227

16369

56

असम

3525

210965

1020

बिहार

4991

240219

1358

चंडीगढ़

389

18429

310

छत्तीसगढ़

16060

249218

3199

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

9

3354

2

दिल्ली

9255

598249

10304

गोवा

941

48479

723

गुजरात 

11625

220393

4241

हरियाणा

5525

249840

2832

हिमाचल प्रदेश 

4886

46852

885

जम्मू एंड कश्मीर 

3625

113026

1844

झारखंड

1675

110512

1011

कर्नाटक

14020

884205

12016

केरल

60670

646779

2843

लद्दाख

309

8852

125

मध्य प्रदेश 

11054

217775

3490

महाराष्ट्र 

60593

1789958

48801

मणिपुर

1568

25779

337

मेघालय

432

12692

134

मिजोरम

153

3973

7

नागालैंड

462

11323

73

ओडिशा

2801

321956

1839

पुडुचेरी

332

36803

627

पंजाब

5408

152758

5212

राजस्थान

11961

285322

2626

सिक्किम

360

5092

124

तमिलनाडु

9495

786472

11995

तेलांगना

6569

274260

1518

त्रिपुरा

213

32595

380

उत्तराखंड

5584

79755

1426

उत्तर प्रदेश 

16822

550587

8212

वेस्ट बंगाल

16903

512039

9401

भारत में कुल मामले

292518

9636487

146111


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।